अंतर्राष्ट्रीय टाइगर-डे पर आई बुरी खबर, बालाघाट में बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप
अंतर्राष्ट्रीय टाइगर-डे के दिन बालाघाट से एक बुरी खबर सामने आई है। दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत लालबर्रा वन परिक्षेत्र के ग्राम बहियातीकुर स्थित कक्ष क्रमांक 443 में एक बाघिन का शव बरामद हुआ है। बाघिन की उम्र करीब तीन से साढ़े तीन वर्ष बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाघिन की मौत आपसी संघर्ष के दौरान हुई होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाघिन की मृत्यु करीब दो दिन पहले हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी वन विभाग को आज, 29 जुलाई को मिली।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बाघिन की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
