न्यूज़ पोर्टल हेतु नियम एवं शर्तें :-
- तथ्य सुधार/खंडन का अधिकार: यदि किसी व्यक्ति, संस्था, विभाग अथवा संगठन को यह प्रतीत होता है कि उसके संबंध में प्रकाशित समाचार में कोई तथ्यात्मक त्रुटि, अपूर्ण जानकारी अथवा आपत्ति योग्य सामग्री प्रकाशित हुई है, तो वह संबंधित साक्ष्य एवं दस्तावेजों सहित अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता/सकती है। इसके लिए मोबाइल नंबर 9644495095 पर प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संपर्क करें अथवा लिखित आवेदन/पत्राचार के माध्यम से कार्यालय के पते पर भेजें। प्राप्त तथ्यों एवं अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत आवश्यक होने पर समाचार का संशोधन, स्पष्टीकरण अथवा खंडन प्रकाशित किया जाएगा।
- क्षेत्राधिकार (Jurisdiction): इस न्यूज़ पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद, वाद, दावा अथवा कानूनी कार्यवाही का क्षेत्राधिकार केवल उमरिया (मध्य प्रदेश) स्थित सक्षम न्यायालय को ही होगा।
- कानूनी कार्यवाही से पूर्व अनिवार्य सूचना: किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित पक्ष द्वारा उपरोक्त प्रक्रिया के अनुसार अपना पक्ष एवं उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। यदि बिना उचित सूचना एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए सीधे कानूनी कार्यवाही की जाती है, तो उससे उत्पन्न होने वाले परिणामों के लिए संबंधित पक्ष स्वयं उत्तरदायी होगा। यह शर्त लागू विधि के अधीन रहेगी और किसी व्यक्ति के वैधानिक अधिकारों को सीमित करने के रूप में नहीं समझी जाएगी।
