SECL के CSR मद से होगा निर्माण कार्य, कलेक्टर एवं SECL एजीएम के बीच हुआ एमओयू

शाला भवनों का निर्माण कार्य SECL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद से कराया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं SECL के एजीएम के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सहमति बनी है।
प्रशासनिक स्वीकृति एवं एमओयू की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दोनों शाला भवनों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नए भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा संबंधी आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा SECL के सहयोग से कराए जा रहे इस कार्य को क्षेत्र के विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

